मस्तूरी–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठा शैलू ने राज्य सरकार द्वारा जारी बजट को बेहद निराशाजनक बताया है । उन्होंने बताया कि उम्मीद थी कि इस बजट में यहाँ के सभी तरह रोजगार में स्थानीय निवासी को शत प्रतिशत रोजगार देने का प्रावधान किया जाएगा लेकिन यह सरकार छत्तीसगढ़िया युवा से केवल वोट लेना जानता है, रोजगार देना नई। साथ ही इस बजट में राज्य की राजभाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने, उनमें कामकाज, पढ़ाई लिखाई के लिए कोई भी प्रयास नई किया गया है । यह बजट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया विरोधी है जिसे यहां की जनता बारीकी से समझ रहा है । उन्होंने आगे यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ियों को जगाने वाले को पुरुस्कार देने के बजाय यह सरकार सता रही है जिसे 2 करोड़ छत्तीसगढ़िया जनता आने वाले समय में हिसाब किताब करेगा ।

0 Comments