मस्तूरी। मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम विद्यायाडीह( टांगर )से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ लीलागर नदी में डूबने से एक 27 वर्षीय युवक की असमय मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
नहाते समय ग्रामीणों ने देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोलू टंडन (पिता: रामदास, उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विद्यायाडीह का निवासी था। शनिवार को जब गांव के कुछ लोग रोज की तरह लीलागर नदी में नहाने के लिए गए, तो उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरते हुए देखा। पास जाकर देखने पर उसकी शिनाख्त गोलू टंडन के रूप में की गई।
गांव में पसरा मातम
नदी में युवक की लाश मिलने की खबर आग की तरह पूरे विद्यायाडीह गांव में फैल गई। देखते ही देखते नदी के घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस अनहोनी की जानकारी तुरंत मृतक के परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक के पिता जी जो बाहर कमाने खाने महाराष्ट्र सिलवाश गया है ग्रामीणों ने फोन कर दिया सूचना जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के कारणों का अभी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है कि युवक नदी में किस वक्त और किन परिस्थितियों में डूबा। पुलिस को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच की जा रही है।

0 Comments