Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवक ने घर के पैरावट में छुपा के रखा था शराब पुलिस ने रेड कार्यवाही कर किया 41 पाव देशी शराब किया जप्त



पचपेड़ी–पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है जहां अवैध शराब का रखने एवं बिक्री करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम जलसों में जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी  समीर कुर्रे अपने घर आगन के पैरावट में छुपा कर  रखे 41 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 7.380 लीटर कीमती 3280/ रुपये को की बरामद किया गया ।आरोपी समीर ने शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया कि उक्त शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा आरोपी समीर कुर्रे पिता धनीराम कुर्रे  उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जलसों पचपेडी जिला बिलासपुर छ०ग०का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर गिरफ्तारी किया गया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments