गिरफ्तार आरोपी- बिजय वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
बिलासपुर– विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सीपत के बाजार पारा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने के लिए बनाया जा रहा है, सूचना पर थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया जहां आरोपी बिजय वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया और आरोपिया से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब व 02 नग बडा एलुमिनियम का डेचका , स्टील का छोटा कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ , को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

0 Comments