मस्तूरी/बिलासपुर: मस्तूरी मुख्यालय के पचपेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की ऐसी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जैसे ठेकेदार को किसी का डर ही न हो। जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं और यह पूरा फर्जीवाड़ा एकदम धड़ल्ले से चल रहा है।
घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
मिली जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल के निर्माण में जो ईंट, सीमेंट और रेत का उपयोग किया जा रहा है, उसकी क्वालिटी बेहद घटिया है। नियम और शर्तों को ताक पर रखकर, बिना किसी तकनीकी मापदंड के दीवार खड़ी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अभी निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है और अभी से ही दीवार में दरारें और खराबी साफ नजर आने लगी है। घटिया निर्माण के कारण यह बाउंड्री वॉल कभी भी गिर सकती है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और मासूमों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मस्तूरी क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को इस गड़बड़ी की भनक होने के बाद भी कुंभकर्णी नीद में सोये हुए हैं। शिकायत के बाद भी ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना, अधिकारियों की संलिप्तता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जनता में भारी आक्रोश, जांच की मांग
क्षेत्र की जनता में इस घटिया निर्माण को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पचपेड़ी स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की तुरंत उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, काम को रुकवाकर नए सिरे से मजबूत दीवार बनाई जाए और भ्रष्ट ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाए। ग्रामीणों का कहना ह

0 Comments