रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है । निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलग रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी । इस फिल्म की कहानी और पटकथा अनुमोद राजवैद्य ने लिखी है।
फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित सुपरस्टार आयुष राजवैद्य जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनीत नाटकों के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। फिल्म की नायिका है भानुप्रतापपुर की तिरांजली गोस्वामी जिनकी नायिका के रोल में यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छत्तीसगढी फिल्मों के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा । छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विगत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार करन खान और छत्तीसगढ़ के सशक्त अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे ।
फिल्म में संगीत अनुग्रह गिडियन प्रदीप साठिया ओंकार चौहान ने दिया है
गायक - शेख अमीन, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी। गायिका - कंचन जोशी,दीक्षा धनगर,दीपिका धनगर
गीतकार - ओंकार चौहान दीपिका धनगर अनुमोद राजवैद्य हैं
फिल्म के तीन गीत डोंट टचमाय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत बहुत ही कर्णप्रिय बने हैं जिनमें छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशन और सुंदर फिल्मांकन चार चांद लगा रहे है। मोला लव होगे में एक्शन जानसन अरुण मुदलियार का है । डी ओ पी - राजू देवदास और कोरियोग्राफी मनोज दीप ने की है।
निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य की छत्तीसगढ़ी फिल्म "बिदाई" के बाद यह दूसरी फिल्म है जबकि अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले मोला लव होगे पहली फिल्म है।
इस फिल्म का पिक्चराइजेशन पूर्णतः छत्तीसगढ़ में ही किया गया है । फिल्म मोला लव होगे एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल,सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है । फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की श्याम टॉकीज समेत सभी मल्टीप्लेक्स में और छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों में एक साथ रिलीज होने वाली है ।
अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि यह फिल्म कैसी होगी तो 8 मई को यह फिल्म आ रही है और फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है यह तो 8 मई के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल हम यह सोच सकते हैं कि यह फिल्म मोला लव होगे छत्तीसगढ़िया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।

0 Comments