Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बेलमुण्डी गांव के स्कूल में अवैध कब्जे का प्रयास, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से ग्रामीणों ने की स्कूल बचाने की मांग-

 


बिलासपुर/ तखतपुर ब्लॉक के बेलमुण्डी गांव के शासकीय स्कूल परिसर पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के नागरिकों, पालकों एवं युवाओं ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना से हस्तक्षेप कर स्कूल की भूमि को बचाने की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल गांव के बच्चों के भविष्य का केंद्र है। यदि स्कूल की भूमि पर कब्जा किया जाता है, तो इससे शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई एवं स्कूल के विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा फर्जी तरह से स्कूल परिसर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना आवश्यक है।


इसी विषय को लेकर तखतपुर ब्लॉक के बेलमुण्डी गांव में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्कूल की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव का स्कूल केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। यदि प्रशासन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला स्तर पर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने प्रशासन से मांग की है कि —

स्कूल भूमि का तत्काल सीमांकन कर उसे सुरक्षित किया जाए।

अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही कार्रवाई की जाए।

स्कूल परिसर को बाहरी लोगों से बचा कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों और स्कूलों को कब्जाखोरों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा तथा बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments