Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले पर पचपेड़ी पुलिस कि कार्यवाही 66.240 लीटर महुआ शराब के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार करीब 200kg महुआ लहान मौके पर किया नष्ट

 



पचपेड़ी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनवा मे विशाल बंजारे, राजेन्द्र बंजारे, जान कुमार बंजारे एवं कमल बंजारे अधिक मात्रा मे शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि मुखबिर सूचना पर पचपेड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी  विशाल बंजारे एवं राजेन्द्र बंजारे के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाले  प्लास्टिक जरीकेन मे भरा 15-15 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब तथा आरोपी जान कुमार बंजारे से 5-5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन मे 2-1 लीटर कुल 3 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब व बिक्री रकम 200रू. एवं आरोपी कमल कमल बंजारे के कब्जे से 5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन मे 3.240 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब व बिक्री रकम 100रू. मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में चारो व्यक्ति से अलग अलग, कोई वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा आरोपी विशाल बंजार एवं राजेन्द्र बंजारे  का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट एवं आरोपी जान कुमार बंजारे एवं कबल बंजारे का कृत्य 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही किया गया है और आरोपी विशाल बंजारे एवं राजेन्द्र बंजारे  का अपराध अजामानती प्रकार का होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments