नाम आरोपी- 1.अमन यादव उर्फ चांद खान पिता सुनील यादव उम्र 37 साल सा. घोडा दाना स्कूल गुरूघासीदास मंदिर के पास तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर–विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध मदिरा के रोक थम के लिए रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध रूप शराब की बिक्री करने वाले आरोपीयो कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के लिये थैले में शराब ले जा रहा कि सूचना पर तत्काल होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रोककर चेक करने पर उसके थैला से 42 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र सिंह, सउनि उदयभान सिंह, भागीरथी गेंदले, आर राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments