बलौदाबाजार प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष विवेक यदु के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई कबीरधाम द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से प्रेषित किया गया।
विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। इससे छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं और उनकी आवाज़ दबकर रह गई है।
NSUI अध्यक्ष विवेक यदु कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में जिले सहित पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया, चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा तथा छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता प्रदान करने की मांग की है।
NSUI बलौदाबाजार, भाटापारा के जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने अपने बयान में कहा कि, “छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे लंबे समय से रोका जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। यदि शासन-प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है, तो NSUI छात्रों के अधिकारों के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि, “NSUI हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।”
इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित मारकंडे,ईश्वर साहू,जित्तू यदु,गोल्डी साहू भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष हरीश लहरे कसडोल विधानसभा अध्यक्ष अनुराग साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जय नायक,शहर अध्यक्ष राहुल नेगी,कॉलेज अध्यक्ष जय ठाकुर,जिला सचिव हनी लहरे,भानुप्रताप साहू,रिंकू साहू,राजा वर्मा, अर्जुन साहू,हेमंत साहू,धनंजय साहू अविनाश कौशिक,राजकुमार चतुर्वेदी एवं अन्य साथी उपस्थित थे

0 Comments