Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईमलीभाठा में अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार।आरोपिया के कब्जे से 848 ग्राम गांजा किमती 31000रू. एवं नगदी रकम 250रू. बरामद।



      मीना सारथी पति प्रकाश सारथी उम्र 48 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सतत् सम्पर्क किया जा रहा था कि दिनांक 07.03.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि मीना सारथी नामक महिला जोगी आवास के बगल गली में अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रही है, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य के निर्देशन में उप निरी. नारायण ठाकुर के हमराह टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर एक महिला मिली जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मीना सारथी निवासी इमलीभाठा की रहने वाली बताई जिसकी विधिवत् तलाशी लेने पर 848 ग्राम गांजा किमती 31000 रू. एवं बिक्री रकम 250रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments