बिलासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के समापन समारोह में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता, जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं।
समारोह में संस्था के अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित अजय यादव सामाजिक कार्यकर्ता, सरिता पाटनवार, प्रधानाचार्य स.शि.म.बिटकुला कोशल पाटनवार उपसरपंच, विशेश्वर श्रीवास सचिव, ग्राम प्रमुख सरपंच बुधवारा बाई गंधर्व, लव कुमार गंधर्व (सरपंच प्रतिनिधि) ने मां भगवती और युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर समापन समारोह कि घोषणा किया


0 Comments