Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पाटिल ग्रुप प्लांट में घायल मजदूर को मुआवज़ा दिलाने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोटा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



कोटा। कोटा ब्लॉक के पाटिल ग्रुप प्लांट में कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को अब तक उचित मुआवज़ा एवं इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने से नाराज़ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने आज कोटा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बताया कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मजदूर दुर्घटना का शिकार हुआ, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की बनती है। बावजूद इसके घायल मजदूर को न तो नियमानुसार मुआवज़ा दिया गया और न ही स्थायी उपचार की व्यवस्था की गई।


छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने मांग की कि घायल मजदूर को तत्काल आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधा तथा भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पाटिल ग्रुप प्लांट में श्रमिक सुरक्षा नियमों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


एसडीएम कोटा ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मजदूर को मुवाज़ा नही मिला तो पाटिल ग्रुप के प्लांट का घेराव किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

Post a Comment

0 Comments