बिलासपुर। बिलासपुर जिले को बसाने वाली वीरांगना बिलासा महतारी की जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, बिलासपुर द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिचरी रपटा के समीप स्थित बिलासा महतारी चौक में संपन्न होगा।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि वीरांगना बिलासा महतारी छत्तीसगढ़ की स्वाभिमान, संघर्ष और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उनके त्याग और योगदान को स्मरण करते हुए यह महाआरती आयोजित की जा रही है, ताकि नई पीढ़ी उनके इतिहास और आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, मातृशक्ति, युवाओं एवं छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में 1008 दीप प्रज्ज्वलन, महाआरती एवं वीरांगना बिलासा महतारी के योगदान पर संक्षिप्त उद्बोधन भी होगा।

0 Comments