जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का वन्यग्राम बसहा में हुआ चिंतन शिविर। बूथ कार्यकर्ता के दम पर सरकार बनाने का लिया संकल्प।
2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तेजी से उभर रहे क्षेत्रीय पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जिले के बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बसहा में चिंतन बैठक आहुत किया गया । इस बैठक के साथ ही शहर से लेकर गांव गांव तक टीम का गठन कर लिया गया और सभी पदाधिकारियों ने सेक्टर बूथ अध्यक्ष तय करने की बात जल्द से जल्द करने की बात कही।
पार्टी जिला अध्यक्ष ठा. शैलू छत्तीसगढ़िया ने इस अवसर पर डीके देवांगन को बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया ।
ईस मौके पर अनिल, कृतज्ञ,मनोज अजय, भुनेश्वर राकेश,प्रदीप,गौसेतल, शतृहन, मनोज, राजकुमार, सुमंत सुनिल, नंदलाल, विमल व पदाधिकारी मौजूद थे

0 Comments