छत्तीसगढ़ियों को उनके ही राज्य में शत प्रतिशत रोजगार देने, उनके भाषा संस्कृति के लिए लगातार मुखर क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बिलासपुर इकाई द्वारा शहर के संस्थापिका बिलासा दाई के जयंती पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा शैलू छत्तीसगढ़िया ने बताया कि बिलासा दाई के जयंती पर रैली में शामिल लोगों के लिए पार्टी द्वारा स्वल्पाहार का भी व्यवस्था किया । साथ ही उन्होंने मांग किया कि बिलासा दाई के एक भव्य प्रतिमा शहर के बीचों बीचों बनाया जाय जहां दोनों हाथ में तलवार हो क्योंकि वह पराक्रमी महिला थी लेकिन छत्तीसगढ़ियों के शोषणकर्ताओं द्वारा दुर्भाग्य से उनको मछली का टोकरी पकड़ा दिया गया है । उनके पराक्रम , साहस का समुचित मूल्यांकन का जरूरत है।
इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments