गिरफ्तार आरोपी
1.कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष पता इमलीपारा सरकंड
2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा
बिलासपुर –पूरा मामला इस प्रकार है कि कोनी क्षेत्र में दिनांक 14 1.26 के रात्रि करीबन 10:30 बजे तामेश्वर सोनी , मार्क अस्पताल बिलासपुर से मोटर साइकिल में अपने घर वापस जा रहे थे फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क कोनी के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात तीन लड़के द्वारा लिफ्ट मांगा गया प्रार्थी मो.सा. धीरे किया आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल का हैंडल पकड़कर तामेश्वर सोनी को गाड़ी सहित गिरा दिया उनसे मारपीट कर पर्स में रखे 11000 रुपए अन्य सामान को लूटकर फरार हो गए थे. तामेश्वर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पुलिस टीम रवाना किया गया दिनांक 16. 01.26 को संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू पिता दयाराम उम्र 22 साल पता इमली भाटा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपने दो साथियों 1.कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा 2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा के साथ मिलकर तामेश्वर के साथ मारपीट कर लूटपाट करना स्वीकार किया था आरोपियों की शिनाख्ती प्रार्थी द्वारा की गई।आरोपी लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार को दिनांक 16/01/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा चुका हैं प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपी कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार, श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी दिनांक 16/01/2026 को रात्रि में पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार के साथ मिलकर लूट की घटना घटित करना स्वीकार किए जिनसे लूट की रकम 800 रुपए बरामद किया गया शेष रकम खाने पीने में खर्च कर देना बताए।बरामद रकम को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपियो का कृत्य धारा 127(1),309(1) BNS के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर आज दिनांक 17/01/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।
कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

0 Comments