जप्त • 02 बंडल 52 पत्ती ताश • 01प्लास्टिक कारपेट
• नगद रकम ₹ 71,850/- • 05 नग मोबाइल फोन
• 03 नग मोटर सायकल🔹 कुल अनुमानित कीमत: ₹2,21850/-
आरोपी 1. प्रमोद कौशिक पिता हरिराम कौशिक उम्र 32 साल साकिन देवनगर थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. रवि कौशिक पिता स्व. सगरिया कौशिक उम्र 26 वर्ष साकिन देवनगर महामाया चौक के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. निक्कू राव उर्फ निखिल राव पिता स्व. नरेन्द्र राव उम्र 23 साल निवासी देवनगर शा0प्रा0 शाला के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
4. देवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मानिक लाल ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन देवनंदन नगर फेस 1 मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर
5. संतोष राजपुत पिता स्व. वीरू राजपूत उम्र 40 वर्ष साकिन ज्योति विहार रामाग्रीन सिटी के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
6. मनेाज महानंद पिता हरिश्चंद्र महानंद उम्र 49 वर्ष साकिन अटल आवासमुक्ति धाम के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
7. अतिश ताम्रकार पिता अशोक ताम्रकार उम्र 30 वर्ष साकिन देवनगर बाम्बे आवास ब्लॉक सी-2 क्वा न0 13 थाना कोनी बिलासपुर
बिलासपुर/कोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.01.2026 को देवनगर कोनी में प्रमोद कौशिक के घर में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते एवं खिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया। उल्लेखनीय हैं कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में जुआ एक्ट का अपराध दर्ज हैं।
आरोपियों को दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं दिनांक 21.01.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा है।
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्र आर बालेश्वर तिवारी,आर थमेंद्र रात्र ,आरक्षक संजय गोस्वामी,आर रामकुमार बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments