छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई जांजगीर चांपा द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी रायपुर छग के नाम कलेक्टर महोदय जांजगीर चांपा को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञात हो की प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार शिक्षकों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही है जो अत्यंत चिंताजनक है दिनांक 25.11.225 को हमारे शिक्षक साथी श्री रुपेश जोशी संकुल समन्वयक खुर्सीपार जिनका बीएलओ ड्यूटी भिलाई में लगी थी अपने कार्य का निर्वहन कर रहे थे इसी दौरान एक मतदाता द्वारा उन्हें गाली गलौज करते हुए ईट से हमला किया गया इसी प्रकार की घटना जांजगीर जिले के बलौदा ब्लाक के अंतर्गत गतवा में घटी है जो यह स्पष्ट करती है
कि गैर शैक्षणिक कार्यों के दौरान शिक्षक निरंतर जोखिम में रहते हैं तथा उनके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए इस विषय को लेकर पूरे प्रदेश भर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है जिसने प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्देशानुसार आज ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय को सौंपा गया जिसमें 5 सूत्रीय मांगे सम्मिलित है
1.सभी शिक्षकों को बी.एल.ओ. सर्वे जनगणना आदि गैर शैक्षणिक कार्य से तत्काल मुक्त किया जाये ।
2.ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाये
3.सभी सरकारी शिक्षकों को बीमा सुरक्षा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये
4. शिक्षक रूपेश जोशी एवं सुरेश कुमार निषाद पर हमले की घटना में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तारी की जाये।
5.भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी की जाय जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक राठौर, प्रमित सिंह जिला संरक्षक, रामेश्वर आदित्य जिला उपाध्यक्ष, रितेश गोयल सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे

0 Comments