Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अकलतरा में हादसे के बाद उबाल, चार घंटे चक्काजाम रहा जारी — 4 लाख मुआवजा तय होने पर रास्ता खुला




जांजगीर-चांपा/अकलतरा में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार नितेश टंडन ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मुख्य मार्ग पर बैठकर चार घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता तथा क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने की मांग पर जोर दिया।



लगातार चार घंटे चली बातचीत के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा सहायता देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मान गए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।


पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन बहाल कराया।

Post a Comment

0 Comments