Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जुआ खेलने वाले 04 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

 


 समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी


 आरोपी जुआरियों को तरेंगा रोड भाटापारा के पास खेत में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया                


 आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹61,250 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त


भाटापारा–पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "समाधान सेल" प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी "समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। "समाधान सेल" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। 


इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 22-23.11.2025 की दरम्यानी रात थाना भाटापारा शहर की पुलिस द्वारा तरेंगा रोड भाटापारा के पास खेत में जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को गिरफ्तार* किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹61,250 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।* आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।


आरोपी जुआरियों के नाम 

1. दीपक ठाकुर उम्र 42 साल निवासी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

2. नासिर खान उम्र 35 साल निवासी संत कंवरराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

3. प्रमोद तिवारी उम्र 42 साल निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

4. अब्दुल शोहेब उम्र 23 साल निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Post a Comment

0 Comments