बिलासपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के पास स्थाई सीढ़ी निर्माण तथा छत्तीसगढ़ का आकर्षक नक्शा निर्माण की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक–03 पहुंचे और इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया।
संगठन के प्रतिनिधियों का कहना था कि महतारी की प्रतिमा के समीप पहुँचने के लिए सुरक्षित और मजबूत सीढ़ी का निर्माण नितांत आवश्यक है, साथ ही प्रतिमा के पीछे बनने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के नक्शे को भी शीघ्र रंग-रोगन कर आकर्षक स्वरूप देने की जरूरत है। इन मांगों को लेकर सभी लोग निर्धारित समय पर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
लेकिन मौके पर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति तथा अन्य किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ज्ञापन लेने से इंकार किए जाने पर संगठन के सदस्यों में भारी नाराज़गी देखी गई। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन की उदासीनता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

0 Comments