Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त की है।



बिलासपुर/पचपेड़ी मामले का संक्षिप्त विवरण इन प्रकार है कि,चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत श्रीमान रजनेश सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना पचपेड़ी में  दिनांक 30.11.2025  को  जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुकुरदीखुर्द  में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल राहगीर गवाह को लेकर आरोपी जीवन लाल डांडेकर निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द के सकुनत पर  रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी   जीवन दांडेकर पिता मोहम्मद राम निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के कब्जे से 15.00 लीटर लीटर महुआ  शराब  कीमती  3000 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है


पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध  सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments