Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर कान काट कर अलग करने वाले को किया गिरफ्तार



बिलासपुर/मस्तूरी मल्हार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनिकेश पाटले पिता अश्वनी पाटले उम्र 26 वर्ष निवासी धनगवा मल्हार ने चौकी मल्हार मस्तूरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर पर शादी का कार्यक्रम था जहां मोहित कुर्रे भी आया था प्राथी मनिकेश को आरोपी मोहित कुर्रे के द्वारा  शराब के लिए पैसे की मांग किया प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो मां बहन की गली गुप्तार कर आरोपी मोहित ने मारपीट कर प्रार्थी के कान को दांत से कटकर अलग कर दिया प्रार्थी घटना के बारे में अपने परिजनों को बात कर आज प्रातः चौकी मल्हार उपस्थित हुआ प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मोहित को ग्राम धनगांव से गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश किया गया

 उक्त कार्रवाई मल्हार पुलिस क़े द्वारा किया गया

Post a Comment

0 Comments