Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धारदार चापड़ से अपनी पत्नी पर हमला कर उतारा मौत के घाट



बिलासपुर–पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहाँ  बंचू राम सोनवानी पिता पूनऊ राम सोनवानी, उम्र 64 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, संगम नगर, बिलासपुर द्वारा अपने घर में धारदार चापड़ से अपनी पत्नी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका का अन्य लोगों से बातचीत करना आरोपी को पसंद नहीं था। परिजनों द्वारा आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होना बताये है।घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर उपस्थित है एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments