मस्तूरी/मल्हार– मल्हार चौकी थाना मस्तूरी क्षेत्र में शराब की बिक्री किया जा रहा है इस प्रकार से सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर शराब बेचने वाले की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही थी कि दिनांक 15.06.2026 मुखबिर सूचना मिली ग्राम ठाकुर देवा में अवैध रूप से शराब लाकर आरोपी अंजोर दास बंसल के द्वारा बेचा जा रहा जिस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम बनाकर ग्राम ठाकुर देवा आरोपी अंजोर दास बंसल के द्वारा शराब बेचने की सूचना को तस्दीक करने पर सूचना सही पाए जाने पर मल्हार पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर के पास घेराबंदी की गई जो आरोपी शराब को लुकाने व छिपाने के दौरान आरोपी को 93 नग देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया जिसे विधिवत्त जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है
उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान मल्हार क़े उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक. मनोज राजपूत.नुवास तिग्गा. आरक्षक रमेश साहू आरक्षक किशन राय आरक्षक विकास अंचल की विशेष भूमिका रही

0 Comments