जांजगीर चांपा–माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर अध्यक्ष श्रीमान जयदीप गर्ग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर सचिव माननीय मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/06/2026 को ग्राम पंचायत परसाही नाला में समाधान समारोह विशेष लोक अदालत जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालीगल वालेंटियर कलाराम सांडील थाना अकलतरा द्वारा किया गया पैरालीगल वालेंटियर ने उपस्थित ग्रामीणों को बतलाया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को सरल, सुलभ बनाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से समाधान समारोह 2026 का आयोजन शुरू किया है इस समारोह के तहत 21,22,23 अगस्त 2026
को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से निपटाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है सुलह बैठकों की प्रक्रिया 21 अप्रैल से आरम्भ हो चुकी है बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्चन्यालय के विधिक सेवा प्राधिकरण। समिति के मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही है पक्षकार इन बैठकों में प्रत्यक्ष या आभासी माध्यम से शामिल हो सकते हैं जहा प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेगी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस समारोह में अधिवक्ताओं और वादकारियों से सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई है
अपने मामलों को समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फर्म भरना अनिवार्य है फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए 'वन स्टाप सेंटर '(वार रूम) अथवा सीआरपी निदेशक के संपर्क नंबरो पर संपर्क किया जा सकता है जानकारी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि समाधान समारोह के अलावा 18 जुलाई एवं 21नवम्बर को भी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमे परक्राम्य लिखत अधिनियम एवं चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित है उन्हें राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराना चाहते है वे निराकृत करा सकते हैं
साथ ही साथ विधिक सेवा प्राधिकरण की गठन और उद्देश्य की जानकारी निशुल्क अधिवक्ता नालसा की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई
शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती देवमती महेंद्रपाल नेताम वार्ड पंच सरकार बाबू चौहान, श्रीमती मिथिला बाई मराबी, ममता मरकाम, सरस्वती बाई नायक, रूबी मरकाम एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे


0 Comments