छत्तीसगढ़ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में किए आंदोलन के फलस्वरूप दर्ज मामले में मिली जमानत । जेसीपी सुप्रीमो अमित बघेल के ऊपर देशभर के विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज है 14 FIR.
ज्ञात हो कि तेलीबाँधा रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ती तोड़े जाने पर अमित बघेल ने प्रशासन और शासन को ललकारा था ।
छत्तीसगढ़ के पुरखों के अपमान के ख़िलाफ़ और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को अक्षुण बनाये रखने 5 दिसंबर 2025 को सर्व छत्तीसगढ़िया समाज ने महतारी अस्मिता रैली निकाली थी ।
इसी दिन अमित बघेल की माताजी सरस्वती बघेल का स्वर्गवास हो गया दूसरी ओर अमित बघेल ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया था ।
माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने छह राज्यो में दर्ज मामलो में एक साथ राहत देते हुवे अमित बघेल को जमानत दे दिया है ।
~केंद्रीय कार्यालय
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

0 Comments