Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना सीपत पुलिस द्वारा मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफास


बरामद संपत्ति -  छीला हुआ कॉपर केबल वायर वजन एक क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपय


   बिलासपुर /सीपत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  सूचना मिली की ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध है वे दिन में रूम में रहते हैं और रात के समय एक आर्टिका कार से घूमने निकलते हैं सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपियों को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी शहबाज अली एवं उसके अन्य साथी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया और उन्हें हिरासत में लेकर  पूछताछ किया गया जो शुरू में तो गुमराह करने की कोशिश किए परंतु ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाए हिकमतमली से पूछताश करने पर बताए कि वे  चार पांच माह पूर्व से शहबाज अली अपने साथी 1. जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत 2. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं तीन अपचारी बालको के साथ मिलकर एक सफेद रंग की आर्टीका कार में धूमधुम कर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयाराम नगर मुंगेली जिलों में कई जगहों पर,कुंडा कबीरधाम , अकलतरा कोरबा आदि जगहो से मोबाईल टावर में लगे केबल कॉपर वायर और एल्युमिनियम तार को चोरी कर रहे हैं आरोपियों की निशान देही पर उनसे चोरी का सामन, छीला हुआ कापर केबल वायर वजन 1क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोडेड कापर वायर का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये को और एक आर्टिका कार सफेद रंग की बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments