बिलासपुर –राज्य में तेजी से उभर रही क्षेत्रीय राजनैतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा भीमराव अंबेडकर जयंती और संत शिरोमणि सेन के जयंती पर निकले महारैली का स्वागत नेहरू चौक के पास किया गया । पार्टी द्वारा स्टाल लगाकर भोग वितरण करके रैली का सेवा किया गया । इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा शैलू श्रीवास ने कहा कि हमें अंबेडकर जी और सेन महराज के विचारों पर चलते हुए सशक्त , समावेशी छत्तीसगढ़िया समाज का निर्माण करना है। वही पार्टी की कोटा विधानसभा प्रमुख कृतज्ञ पटेल ने अंबेडकर जी के सहयोग से बनाए गय संविधान सबके न्याय का बात करता है
और और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी को भी जमानत इस न्याय प्रक्रिया के तहत हुआ , अमित बघेल जी को माननीय न्यायालय द्वारा रायपुर जिले से बाहर रहने के लिए बोला गया है जिसे हमर बिलासपुर संगठन अवसर के रूप में देखता है और आने वाले दिनों में उनके नेतृत्व में अरपा के उद्गम से संगम तक नदी और भाषा को बचाने के लिए पदयात्रा किया जाएगा ।
स्वागत समारोह के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी पुनीराम सूर्यवंशी, राकेश, भुनेश्वर विश्राम, अजय सुर्या ,पियुष, कृष्णा, निहाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे


0 Comments