Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड़ की जल्द वसूली और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SDM को सौंपा ज्ञापन-



बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में संचालित Welcome Distillery द्वारा जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बकाया राशि का वर्षों से भुगतान नहीं करना, सीधे-सीधे शासन के राजस्व के साथ खिलवाड़ और प्रशासनिक तंत्र की नाकामी को उजागर करता है।


 विभाग द्वारा बार-बार नोटिस और पत्राचार किए जाने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है—क्या प्रशासन किसी दबाव में है या जानबूझकर इस मामले को दबाया जा रहा है?


जब आम जनता से छोटे-छोटे बकाये की वसूली के लिए तत्काल नोटिस, कुर्की और सख्त कार्रवाई की जाती है, तब एक निजी कंपनी द्वारा 89.62 करोड़ रुपये जैसे बड़े बकाये पर प्रशासन की चुप्पी संदेह पैदा करती है। यह दोहरा मापदंड बर्दाश्त योग्य नहीं है।



यह मामला केवल बकाया राशि का नहीं, बल्कि अवैध जल दोहन, प्राकृतिक संसाधनों की लूट और शासन के राजस्व की खुली क्षति का है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि प्रभावशाली संस्थाओं को कानून से ऊपर रखा जा रहा है।


हमारी स्पष्ट मांगें:

🔴 Welcome Distillery से 89.62 करोड़ रुपये की तत्काल वसूली की जाए।

🔴 पूरे प्रकरण की न्यायिक या उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

🔴 दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

🔴 मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर निलंबन/विभागीय कार्रवाई की जाए।


इस संबंध में यदि शीघ्र ही मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जन संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments