बिलासपुर । बिलासपुर जिला में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह तथा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जन समस्याओं तथा आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने और छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गई।
जिले के पदाधिकारियों के सहमति से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने बिल्हा में ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू एवं उपाध्यक्ष विशाल कौशिक को बनाया साथ ही कोटा क्षेत्र में शहर उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सह सचिव चैतराम कुम्भकार को बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया समाज के हक, अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार संघर्ष करती रहेगी।

0 Comments