बिलासपुर–2028 के विधानसभा चुनाव में दमदारी से चुनाव लड़ने का तैयारी कर रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले पर भी चरम पर है और इसी कड़ी में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा राज्य के प्रसिद्ध कानन पेंडारी में सैलानियों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया , जिसमें दर्जनों छत्तीसगढ़िया ने पार्टी के नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।
अभियान प्रमुख और पार्टी के जिला प्रवक्ता संजू भोयरा ने बताया कि हमारा सदस्यता अभियान जिले में लगातार चल रहा है और छत्तीसगढ़ियों को उनके साथ कैसे षड्यंत्र हो रहा है, आपके जल जंगल जमीन कैसे लुटा जा रहा है ये बताने पर हमारा समाज समझने लगा है कि राष्ट्रीय पार्टी यहां के लिए बोझ है और हमारी पार्टी से जुड़ रहे है ।
वही पार्टी के शहर अध्यक्ष भुनेश्वर कुमार ने कहा कि जिले में करीब 800 गांव और दर्जन भर नगरीय निकाय है और हमारी पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के निर्देशानुसार जिले में 800 गांव से 80000 और निकाय से 12000 हजार लोगों का सदस्यता का टारगेट दिया गया है जिसे हम विधानसभा चुनाव 2028 के पहले पूरा कर लेंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों जिनके पास बहुत पैसा होता है और अनैतिक रूप से एक एक वोट 10 हजार में खरीदने का ताकत रखता है फिर भी हम छत्तीसगढ़ियों को उनके हक अधिकार के लिए जगाके , उनके वोट के बदौलत सरकार बनाने के लिए संकल्पित है ।

0 Comments