Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घर अंदर घुसकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार



नाम आरोपी : -

1- प्रेमदास मानिकपुरी पिता कृपादास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम  पथर्रा थाना कोटा जिला बिलासपुर


बिलासपुर मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत  सभी अपराधों पर रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। कि दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी ने पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट किया है जिससे प्रार्थीया को चोट लगा है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जिस पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  दिनांक 25.02.2026 को घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी पिता कृपादास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पथर्रा जिला बिलासपुर (छ. ग़.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक नरेश चौहान,  सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, आरक्षक 212 प्रफुल्ल यादव, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments