Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण में नई टीम की घोषणा, 14 मंडल अध्यक्ष नियुक्त,,, देखें लिस्ट

 


बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के मार्गदर्शन में की गई।

भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।

घोषित मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं —

बेलतरा पूर्व मंडल – शेख राजिक

बेलतरा पश्चिम मंडल – साजिद खान

बेलतरा दक्षिण मंडल – अजीज असगर खान (नूर भाई)

बेलतरा उत्तर मंडल – अब्दुल रहमान अली

सीपत मंडल – अब्दुल निशार बेग

देवरीखुर्द मंडल – सुनील जैन

जयरामनगर मंडल – अली मुर्तजा खान

मस्तुरी मंडल – अलाऊद्दीन खान

मल्हार मंडल – वाहिद खान

लोहर्सी मंडल – जब्बार खान

स्तनपुर मंडल – नियाज खान

बेलगहना मंडल – शेख साहिल

करगी कला मंडल – अमित सलुजा

कोटा मंडल – श्रीमती जसवींदर कौर


इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments