बिलासपुर।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक बेलतरा विधानसभा बसहा गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव–गांव, घर–घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि: हर बूथ पर संगठन को मजबूत किया जाएगा, नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, युवाओं, महिलाओं और मजदूर वर्ग को संगठन से जोड़ने पर प्राथमिकता दी जाएगी, स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन व ज्ञापन दिए जाएंगे।
पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने, अनुशासन बनाए रखने और छत्तीसगढ़िया अस्मिता व अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

0 Comments