Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, भिलौनी घाट में अवैध रेत परिवहन करते 4–5 ट्रैक्टर जप्त




 पचपेड़ी–बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर आज खनिज विभाग ने भिलौनी घाट में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम द्वारा घाट पर छापा मारते ही अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 8 से 10 ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए, जबकि 4 से 5 ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से भिलौनी घाट से बिना अनुमति के रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग को जैसे ही सूचना मिली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घाट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले।

जप्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को पचपेड़ी थाना में सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध रेत खनन से नदी का अस्तित्व खतरे में था, साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

खबर का हुआ असर

भिलौनी घाट में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासन हरकत में आया। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा है।

Post a Comment

0 Comments