Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्राम सुकुलकारी में अवैध शराब व गांजा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना की शिकायत



मस्तूरी/पचपेड़ी (बिलासपुर),छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना ब्लॉक मस्तूरी की महिलाओं ने ग्राम पंचायत सुकुलकारी में लंबे समय से चल रही अवैध देशी एवं कच्ची शराब तथा गांजा बिक्री के खिलाफ आज पचपेड़ी थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।


महिला संगठन ने बताया कि गांव में पिछले कई वर्षों से खुलेआम नशे का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे गांव के माहौल पर बेहद खराब प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं द्वारा लगातार विरोध और समझाइश दिए जाने के बावजूद नशे का यह अवैध व्यापार बंद नहीं हो रहा है।


संगठन की महिलाओं ने बताया कि हाल ही में गांव में “नशा मुक्त अभियान” चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए, लेकिन इसके बावजूद चुनाव के समय कुछ महीनों के लिए बंद हुई अवैध शराब बिक्री अब फिर से तेजी से शुरू हो गई है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब और गांजा की सप्लाई लगातार की जा रही है।


संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब व गांजा विक्रेताओं पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में बढ़ते नशे की समस्या पर रोक लगाई जा सके और ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।


छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई जल्द नहीं होती, तो गांव की महिलाएँ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

Post a Comment

0 Comments