Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए अपने ही बहन के साथ मारपीट करना पड़ा भारी



निगरानी बदमाश दिनेश राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर थाना  जांजगीर 


बदमाश के विरूद्ध धारा 191(1),296, 351(1), 115(2) बीएनएस के तहत  कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


 जांजगीर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  03/11/25 को रात्रि करीब 10:00 बजे आरोपी दिनेश राठौर द्वारा अपनी बहन व किराएदार होटल संचालक से घर में पैसे की मांग कर रहा था जिसे उसकी बहन मना की तो आरोपी द्वारा  गाली गलौज करते हुए  जान से मारने की धमकी देकर मारपीट  किया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।


 प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी दिनेश राठौर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर  जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments