तखतपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने तखतपुर थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जोहार छत्तीसगढ़ी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग लगातार छत्तीसगढ़िया समाज को गाली देकर माहौल खराब कर रहे हैं। यह न केवल समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाता है बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान पर भी सीधा आघात है।
थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने मांग की—
“छत्तीसगढ़िया समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।”
शिकायत दर्ज कराते समय पार्टी के कई पदाधिकारी, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी आगे बड़े आंदोलन की रणनीति अपना सकती है। बलराम साहू, भागवत सूर्यवंशी, उमेश कौशिक, संजय कौशिक, संजू भोयरा, सशक्त नारी महासंघ संघ अहिल्या सूर्यवंशी,नर्मदा सूर्यवंशी ,सरस्वती सूर्यवंशी,सरोज सूर्यवंशी, द्रोपती सूर्यवंशी, अमृत बाई सूर्यवंशी,
सावित्री सूर्यवंशी, सोनिया सूर्यवंशी
अनीता सूर्यवंशी, होदरा सूर्यवंशी
सतरूपा सूर्यवंशी, श्यामता सूर्यवंशी
राजकुमारी सूर्यवंशी, सुशीला सूर्यवंशी

0 Comments