वारंटी के विरुद्ध अनाचार का मामला दर्ज है थाना में जिसका पेशी चल रहा है माननीय न्यायालय में अकलतरा में
गिरफ्तार वारंटी महावीर कंवर पिता बलराम कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी कटनाई थाना अकलतरा
जांजगीर चांपा– पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा बीते शनिवार की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ कार्यवाही किया गया था जिसमें वारंटी महावीर कंवर को पकड़ा गया था जिसके द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
फरार वारंटी की पतासाजी हेतु अलग अलग जगहों पर टीम रवाना हुआ था। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना मिला कि फरार वारंटी अपने गांव के खेत तरफ छिपा है कि सूचना पर थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व* में घेरा बंदी कर फरार वारंटी को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय अकलतरा के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा स्टफ का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments