Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में बाल दिवस मनाया गयाः बच्चों ने दुकानें लगाईं, मेले का आनंद लिया





जांजगीर चांपा अकलतरा– नरियरा पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा  में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम और रंगारंग गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे पूरे क्षेत्र उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष राधिका महेंद्र सहगल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं नेहरू जी की प्रतिमा में माल्यार्पण से की गई। अध्यक्ष महोदय के द्वारा बच्चों के स्टॉल से खरीदी कर बाल मेला की शुरुआत की।


आयोजन के दौरान, कई बच्चों ने अपनी दुकानें लगाईं और एक छोटा सा मेला आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर मेले का आनंद लिया। दिनभर विद्यालय प्रांगण बच्चों एवं पालकों की गतिविधियों से गुलजार रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) को याद किया और बच्चों को उनके जीवन मूल्यों से अवगत कराया गया।


 विद्यालय शिक्षक सूरज कुमार साहू ने  बच्चों को बाल दिवस मनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने नेहरू जी के बच्चों के प्रति प्रेम और शिक्षा पर उनके विचारों को भी समझाया।

 डाइट प्राचार्य बी पी साहू ने 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम

 करते थे, इसलिए उन्हें 'चाचा नेहरू' कहा जाता था। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें प्यार, शिक्षा तथा सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।


बाल दिवस पर विद्यालयों में आनंद मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने चाट-पकौड़ी, पानीपुरी, भेल, इडली, पापड़ी, ममोज, आदि सामानों  के स्टॉल लगाए। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के अनुसार, इन आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के उत्साहवर्धन और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी भारी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने बच्चों के बनाए सामानों को खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया।

बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, अधिकार, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है।

कार्यक्रम का संचालन ईश्वरी कश्यप व आभार प्रदर्शन हेडमास्टर अन्नपूर्णा साहू ने किया।

कार्यक्रम में पार्षद  राकेश साव,रश्मि सिंह, प्यारे बरेठ, हरप्रसाद यादव, राघवेन्द्र शरण सिंह, नरेंद्र महिपाल, अनिल, शारदा, प्रभा , रेणुका मलिक,वदुर्गेश्वरी, विमलेश

Post a Comment

0 Comments