Hot Posts

6/recent/ticker-posts

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही





आरोपी  के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


आरोपी - गजेन्द्र उर्फ मोनू टण्डन  उम्र 30 वर्ष साकिन बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर- चांपा


जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना  रेड कार्यवाही कर आरोपी गजेन्द्र उर्फ मोनू   को पकड़ा जिसके कब्जे से कुल 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/₹ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


 उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर. अशोक यादव,  आर. श्याम सरोज ओगरे, सूरज पाटले भुनेश्वर पटेल, हरप्रसाद सिन्हा एव म.आर. सविता पटेल  थाना पामगढ़ का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments